चिरमिरी कोयला खदान में ब्लास्ट, 8 मजदूर घायल, दो गंभीर:बारूद भरते वक्त विस्फोट, घायलों का रीजनल अस्पताल में इलाज जारी, महिला मजदूर भी शामिल

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्ट होने से आठ मजदूर घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब खदान में बारूद भरा जा रहा था। हादसे में घायल सभी मजदूरों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिला मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय और एसईसीएल के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है। हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… खदान में ब्लास्ट के लिए बारूद भरते वक्त हुआ विस्फोट जानकारी के अनुसार, मजदूर ओपन कास्ट खदान में ब्लास्ट करने के लिए डेटोनेटर में बारूद भर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारूद में विस्फोट हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। ब्लास्ट के बाद ओपन कास्ट खदान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। खबर अपडेट हो रही है ………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट…1 मौत और 2 घायल:ब्लास्टिंग-वैन पर गिरा बड़ा पत्थर, इसी से गई जान, मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में धमाका हुआ है। ब्लास्ट में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट ​के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, जिससे हादसा हुआ। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *