चिरमिरी में कोयला खदान की आग से बढ़ा प्रदूषण:प्रबंधन की लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य को खतरा; कलेक्टर ने लिया संज्ञान

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले स्थित चिरमिरी में गंभीर स्थिति बन गई है। SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के ओपन कास्ट माइंस में नियमों की अनदेखी कर कोयला खनन किया जा रहा है। खदान में लगी आग से निकल रहा धुआं वायुमंडल को प्रदूषित कर रहा है। स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। लेकिन SECL प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस गंभीर समस्या को देखते हुए एमसीबी जिला कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने चिरमिरी SECL प्रबंधन को आग पर तत्काल नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं। अब सभी की नजरें SECL प्रबंधन पर टिकी हैं कि वह इस समस्या का समाधान कैसे करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *