चिरमिरी में बायपास सड़क निर्माण को मंजूरी:सोनामनी नाका से दीनदयाल चौक तक बनेगी सड़क; 8.65 करोड़ की मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ सरकार ने चिरमिरी नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 8.65 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। यह राशि सोनामनी नाका डोमनहिल से कोरिया होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पोड़ी तक बायपास सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। यह परियोजना नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में क्रियान्वित की जाएगी। स्वीकृति आदेश में कई महत्वपूर्ण शर्तें रखी गई हैं। निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति और तकनीकी मानकों के अनुरूप होना चाहिए। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा। निविदा प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका नियमों और कार्य विभाग मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। वित्त विभाग ने 27 मई 2025 को इस परियोजना के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह परियोजना चिरमिरी के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *