चिरमिरी में महिला क्रीड़ा उत्सव संपन्न:घरेलू महिलाओं ने लिया भाग, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र के गोद्रीपारा खटीक ग्राउंड में समर्था सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक महिला क्रीड़ा उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में घरेलू महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय उपस्थित थे। चिरमिरी क्षेत्र की सभी महिला पार्षद भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। महिला खेल प्रतियोगिताओं के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सदस्यों ने भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि व आरती और राष्ट्रगान के साथ की। इसके बाद महिलाओं के लिए चम्मच दौड़, मटका फोड़, बास्केटबॉल, सुई-धागा दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया महिला खिलाड़ियों का उत्साह इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वयं मटका फोड़ और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री की इस सहभागिता से घरेलू महिलाओं में विशेष जोश देखने को मिला, जिससे पूरा आयोजन उत्सव में बदल गया। उन्होंने समिति को समाज हित के कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। सफल कार्यक्रम पर समिति ने जताया आभार समिति की सचिव कंचन जायसवाल ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी महिला खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। समिति की अध्यक्ष रीता आईच ने सभी अतिथियों, महिला सदस्यों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन महीनों की मेहनत का परिणाम है और इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *