चिरमिरी में समस्याओं को लेकर गोंगपा का प्रदर्शन

चिरमिरी | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चिरमिरी नगर निगम पहुंचकर महापौर रामनरेश राय को अपनी 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने कहा कि विपक्ष में रहते जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने नगर निगम का घेराव किया था, आज सत्ता में आने के बाद उन्हीं समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का बकाया वेतन तत्काल भुगतान, शहर में आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान, नालों-नालियों की सफाई, गाजर घास की निकासी, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व स्थापना, स्वच्छता अभियान में तेजी, और सड़क-नाली निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने की मांग प्रमुखता से रखी। महापौर रामनरेश राय ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि विपक्ष का काम सत्ता पक्ष को जागरूक करना होता है, और वे इस भूमिका का सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का मार्च माह का वेतन शेष है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा। आवारा मवेशियों को व्यवस्थित रूप से पकड़कर गोठानों में भेजने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। साथ ही, गाजर घास की सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नालियों के निर्माण जैसे कार्यों पर भी शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस दौरान गोंगपा के जिला महासचिव शेख स्माइल, सलीम खान, जहीर खान, सुखराम ध्रुव, देवेंद्र सिंह राजपूत, विजय विश्वकर्मा, नंदराम आयाम, राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *