शाजापुर के महूपुरा स्थित चिलर नदी से एक व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ। जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। शव को नदी से निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त बृजमोहन उर्फ विजय पांचाल निवासी किला रोड़ शाजापुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बृजमोहन रविवार से घर से लापता थे। हम लोग कई जगह उनकी तलाश कर रहे थे। कोतवाली थाने पर पदस्थ एस आई राहुल पोरवाल ने बताया सूचना मिलने पर नदी से बृजमोहन उर्फ विजय पांचाल का शव निकाला गया। ये चार पांच दिन से घर से गायब थे, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच करेगी।


