बलौदाबाजार वन विभाग ने चीतल के शिकार मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अर्जुनी के रहने वाले श्रीधर वल्द मंगल सिंह बरिसा और अनिल वल्द चमार सिंह बरिहा को अरेस्ट किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त को अर्जुनी परिक्षेत्र में चीतल के शिकार के मामले में केस दर्ज किया गया था। उस समय चार आरोपियों में से दो को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि दो अन्य घटना के बाद से फरार चल रहे थे। अर्जुनी परिक्षेत्र की टीम लगातार इनकी तलाश कर रही थी। वनमंडलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अवैध शिकार, फंदा लगाना, इलेक्ट्रिक ट्रैपिंग, या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत निकटतम वन परिक्षेत्र कार्यालय को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना कई वन्यजीवों की जान बचा सकती है और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।


