चीनी मांझे पर हाई कोर्ट नाराज:कहा- इससे घायल ​और मरने वालों की तस्वीरें देखकर दिल खून के आंसू रोता है

चीनी मांझे से हो रही मौतों और हादसों को लेकर हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने राज्य सरकार पर सख्त नाराजगी जताई है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मीडिया में कार्रवाई की खबरें जरूर आती हैं, लेकिन जमीनी हालात नहीं बदले। अदालत ने टिप्पणी की कि चीनी मांझे से घायल और मरने वालों की तस्वीरें देखकर दिल खून के आंसू रोता है। यह टिप्पणी जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने चीनी मांझे के अवैध निर्माण, बिक्री और उपयोग से जुड़ी स्वतः संज्ञान जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान की। यह याचिका मकर संक्रांति के दौरान हुए हादसों और गंभीर चोटों की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई थी। कोर्ट ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। यह प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। जजों ने बताया कि नायलोन मांझे से उनके स्टाफ और स्टेनो तक घायल हो चुके हैं। कोर्ट ने कहा- सिर्फ जागरूकता अभियान काफी नहीं 11 जनवरी : चायनीज मांझे से इंदौर में एक कांट्रेक्टर की मौत हाे गई थी। वहीं, 2 अन्य लोगों घायल हुए थे। प्रदेश में चायनीज मांझे से कई लोग घायल भी हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *