चीन के राज्य में 24 घंटे में सालभर जितनी बारिश:सड़क-घर डूबे, रेड अलर्ट जारी; 19 हजार लोगों को रेस्क्यू किया

नॅार्थ चीन के ​​बाओडिंग शहर में शुक्रवार सुबह तक 24 घंटे में 448.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो एक साल की औसत बारिश (500 मिमी) के बराबर है। इस इंडस्ट्रियल शहर में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। जिसके कारण सड़कें डूब गई, कई रास्ते और पुल टूट गए, और कुछ गांवों में बिजली गुल हो गई। बाओडिंग में शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। बाओडिंग हेबेई प्रांत का हिस्सा है और राजधानी बीजिंग के पास स्थित है। चाइना मेट्रोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन ( CMA) के मुताबिक, इस आपदा की वजह से 6 हजार घरों से 19 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। चीन में भारी बारिश के बाद की फुटेज देखिए… सरकार ने 23 हजार इमरजेंसी किट और कंबल भेजे हेबेई और शानक्सी प्रांत में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने राहत सामग्री भेजी है, जिनमें 23 हजार इमरजेंसी किट और कंबल शामिल हैं। बाओडिंग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है, और हेबेई में इमरजेंसी तैयारियों बढ़ा दी गई हैं। बाओडिंग से 160 किमी दूर राजधानी बीजिंग में भी बारिश का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक छह घंटे में 50 मिमी से ज्यादा बारिश की आशंका है, जिससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया में भारी बारिश की वजह से कई पैंसेंजर ट्रेनें शुक्रवार से मंगलवार तक रद्द कर दी गई हैं। बाढ़ की वजह से लाखों लोगों के विस्थापन के संकट का सामना करना पड़ रहा है। वैज्ञानिक बोले- आपदा जलवायु परिवर्तन का नतीजा बाओडिंग के झुओझोउ इलाके को 2023 में भी भयानक बाढ़ से जूझना पड़ा था, इस बार फिर से 190 मिमी से ज्यादा बारिश की वजह से आफत में फंस गया है। कई पुल और सड़कें बंद हो गईं। सीएमए ने इस बारिश की तुलना 2023 के एक शक्तिशाली तूफान से की, जिसकी वजह से बीजिंग में 140 साल में सबसे बारिश हुई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी चीन में हाल के सालों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश जलवायु परिवर्तन से जुड़ी हो सकती है। हेबेई प्रांत में पिछले साल 640.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 26.6% ज्यादा थी। 2020 से हर साल एवरेज से ज्यादा बारिश हो रही है। पिछले साल बाओडिंग और आसपास के शहरों में सामान्य से 40% ज्यादा बारिश हुई थी। ———————————————- ये खबर भी पढ़ें… साउथ कोरिया में बारिश से बाढ़-लैंडस्लाइड, 14 की मौत: PHOTOS:12 लापता, सड़कें-इमारतें डूबी, गांव मलबे में दबा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी साउथ कोरिया में बुधवार से भारी बारिश हो रही है। बारिश से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साउथ कोरिया के गैप्योंग शहर में लैंडस्लाइड से प्रभावित लोग राहत शिविरों में पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *