चुघ के कार्यालय में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को श्रद्धांजलि

अमृतसर| भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक स्व. शिव कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्व. शर्मा के निधन से पार्टी, परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिव कुमार शर्मा जैसे समर्पित, निष्ठावान और संगठन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध कार्यकर्ता का जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *