चुनावी धांधली के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू:कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाने के लिए जनमत संग्रह का किया आह्वान

झालावाड़ में कांग्रेस ने चुनावी धांधली के खिलाफ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जनमत संग्रह हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में इस अभियान की शुरुआत की गई। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान का औपचारिक शुभारंभ हुआ। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने निर्धारित परिपत्र पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की। जिसके बाद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी हस्ताक्षर किए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि चुनावों में धांधली लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक मतदाता को संविधान में वोट देने का अधिकार है। यह हस्ताक्षर अभियान एक महीने तक चलेगा और इसकी शुरुआत जिला स्तर पर हुई है, जिसे बाद में ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक आमजन को जोड़ना है। खानपुर विधानसभा के विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि हम सब मिलकर इस हस्ताक्षर अभियान को जिले में सफल बनाएंगे। उन्होंने फर्जी मतदाताओं की पहचान करने और आम जनता को वोटों की चोरी के तरीकों के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में नव नियुक्त अध्यक्षों और प्रभारियों का स्वागत किया गया। कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व सीएमएचओ जीएम सैय्यद का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रभारी सरोज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज हाड़ा, प्रदेश महासचिव मीनाक्षी चंद्रावत, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह झाला, मोहम्मद सिद्दीक गौरी, रामलाल चौहान, नेमीचंद मीणा, डॉ. नंदसिंह राठौड़, वर्षा शर्मा, वीणा मेहरा, कृष्णा राठौर, सुशीला जैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *