चुनावी मौसम में हर तरफ उपलब्धियां गिनाने की होड़, पर नेताओं के सभी दावे रहे खोखले

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार शुरु हो गया है। हर प्रत्याशी उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने के लिए लोगों से उनकी समस्याएं हल करवाने के लिए बड़े वादे कर रहे हैं। चुनाव के दौरान उम्मीदवार जहां अपनी उपलब्धियां तो खूब गिना रहे हैं। सरकार की तरफ अपनी कामयाबी के बोर्ड्स और बड़े – बड़े बैनर लगवाए जा रहे हैं। लेकिन शहर के कई सारे मुद्दे ऐसे हैं, जिनके बारे में हर चुनावों के दौरान बात तो की जाती है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उसके बारे में कोई भी बात नहीं होती। ऐसी समस्या सालों से चल रही है। इसका नुकसान लोगों को ही उठाना पड़ रहा है। आवारा जानवर और स्ट्रीट डॉग्स के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। आकाश कॉलोनी की रहने वाली सुनीता कहती हैं कि स्ट्रे डॉग्स की समस्या हर जगह है। निगम को इनकी स्टरलाइजेशन के प्रोसेस को पूरा करना चाहिए । ताकि इनकी बढ़ती गिनती को कम किया जा सके। लक्ष्मीपुरा की रहने वाली शमा कहती हैं कि आवारा कुत्तों के कारण गली में गंदगी फैली रहती है। रात को और सुबह अगर कहीं जल्दी जाना हो तो डर लगा रहता है। एक गली से दूसरी गली जाने में भी परेशानी होती रहती है। निगम को चाहिए कि वह कुत्तों के रहने का इंतजाम करें । शिव विहार की रहने वाली आरती अग्रवाल ने बताया कि हमारे एरिया में भी कई सारे आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। कई बार तो पीछे भी पड़ जाते हैं। रास्ते में आते -जाते समय भौंकते रहते हैं । कई बार तो काटने के लिए दौड़ते है। एक बार तो निगम की गाड़ी कुत्तों को पकड़ कर ले गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से वापस आ गए। इनके लिए कोई परमानेंट समाधान निकालना चाहिए। सोढल के शिव नगर में रहने वाली तन्वी कहती हैं कि घर से निकलने पर हम लोग अपने बच्चों को कुत्तों से बचकर निकलने की हिदायत देते हैं। कुत्तों के डर के कारण कई लोगों ने सुबह-शाम अकेले टहलना भी छोड़ दिया है। कई चौक-चौराहें में कुत्तों का झुंड पैदल राहगीर व वाहनों के पीछे दौड़ते हैं, इसकी वजह से दुर्घटना भी हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *