चुनाव में फर्जी वोटरों पर नकेल के लिए असिस्टेंट कमिश्नर ने राजनीतिक दलों से मीटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अमृतसर में वोटर वेरिफिकेशन अभी से शुरू करवा दी गई है। असिस्टेंट कमिश्नर गुरसिमरनजीत कौर ने आगामी चुनावों में फर्जी वोटरों पर नकेल कसने के लिए अफसरों व राजनीतिक दलों संग मीटिंग की। उन्होंने राजनीतिक दलों को 27 फरवरी तक अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने और उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंट मतदान केंद्र की मतदाता सूची में पड़े वोटों की जांच करेंगे। ताकि मृत लोगों की पहचान कर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया जाए। इसी तरह जो लोग शिफ्ट हो चुके हैं या किसी दूसरे कारणों से वोटर संबंधित इलाके के नहीं हैं तो पहचान कर लिस्ट से नाम काट सकें। दरअसल, चुनावों के दौरान अकसर जाली वोट बनाए जाने के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने वेरिफिकेशन का काम अभी से शुरू कर दिया है। असिस्टेंट कमिश्नर बताया कि अधिकृत प्रतिनिधि 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र का दौरा करेंगे। इसके लिए बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की जानी है। कोई भी सरकारी कर्मचारी बूथ लेवल एजेंट के तौर पर काम नहीं कर सकता। एजेंट का नाम मतदाता के रूप में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट मतदाता सूची में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। नए वोट बनाने, कटौती, संशोधन के लिए फॉर्म जमा करने में आवेदकों की सहायता करेंगे। एजेंट को मतदान फॉर्म जमा करते समय एक लिखित घोषणा देनी होगी कि उसने संलग्न फॉर्म में दिए गए विवरण को व्यक्तिगत रूप से सत्यापित कर लिया और वह संतुष्ट है कि फॉर्म सही है। इस मौके पर कांग्रेस से हरगुरिंदर सिंह गिल, आप पार्टी के प्रतिनिधि सरबजीत सिंह, मुखविंदर सिंह विरदी व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *