भास्कर न्यूज | कांकेर साहू सदन में जिला साहू समाज के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। चुनाव में जिला साहू समाज अध्यक्ष पद पर बंशीलाल साहू ने एकतरफा जीत हासिल की। बंशीलाल साहू के पुरे पैनल को चुनाव में जीत मिली। जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने खुशी मनाते आतिशबाजी की। साहू सदन मेंं जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष सहित पुरूष उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, पुरूष संगठन सचिव पद के लिए चुनाव हुआ। बंशी साहू के पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की। चुनाव में कुल 587 मतदाता हैं। इनमें से 528 ने वोट किया। मतदान प्रकिया सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। मतदान के डेढ़ घंटे बाद अपरान्ह 4.30 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम 6 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिला साहू समाज अध्यक्ष पद के लिए बंशीलाल साहू व लक्ष्मीकांत साहू के बीच मुकाबला था। बंशीलाल साहू को 305 वोट जबकि लक्ष्मीकांत साहू को 217 वोट मिले। बंशीलाल साहू ने लक्ष्मीकांत साहू को 88 वोटों से हराया। लक्ष्मीकांत साहू वर्तमान में जिला अध्यक्ष थे लेकिन चुनाव में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंशीलाल साहू सेलेगांव निवासी है तथा वे सेवानिवृत्त व्याख्याता हैं। संगठन सचिव पुरूष पद के लिए बोधनलाल साहू व नंदकुमार अटभैया प्रत्याशी थे। आंवरी निवासी बोधन साहू को 283 तथा नंदकुमार अटभैया को 237 वोट मिले। बोधन साहू 46 वोट से जीते। पुरूष संगठन उपाध्यक्ष पद के लिए संतुराम सार्वा व परमानंद साहू के बीच मुकाबला था। कोटेला निवासी संतुराम शार्व को 262 वोट जबकि परमानंद साहू को 260 वोट मिले। संतुराम शार्व 2 वोट से चुनाव जीते। महिला संगठन उपाध्यक्ष पद के लिए नीरा साहू व शारदा साहू के बीच मुकाबला था। ग्राम दसपुर की नीरा साहू को 266 वोट मिले जबकि शारदा साहू को 257 वोट मिले। नीरा साहू 9 वोटों से चुनाव जीत महिला संगठन उपाध्यक्ष चुनी गई। चुनाव प्रकिया को सफल बनाने में सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविंद शार्वा, शिव प्रसाद साहू के साथ मतदान अधिकारी दिनेश साहू, दुर्गेश्वर सोमेश, उमाशंकर गंजीर, राजेश साहू, भुनेश्वर साहू, चम्मन साहू, प्रकाश साहू, प्रदीप साहू, तामेश्वर, अखिलेश गंजीर, खिलगजानंद, दुष्यंत साहू, चंद्रभूषण,दीनदयाल साहू ने योगदान दिया। इस अवसर पर पूर्व साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, समन्वय समिति सदस्य टीआर साहू, हलधर साहू, सेवकराम साहू, रघुनंदन साहू, अनिरुद्ध साहू, टीकाराम साहू, टीकम साहू, जयराम साहू, त्रिभुवन साहू, ओमप्रकाश साहू, भागीराम साहू, शंकर हिरवानी, डा योगेंद्र साहू, राजकुमार, बिसबंर, श्यामलाल,दर्शन साहू, दुलेशिया साहू, सीमा साहू उपस्थित थे। प्रियंका शार्व निर्विरोध चुनी गई महिला संगठन सचिव: महिला संगठन सचिव पद के लिए प्रियंका शार्व पहले ही चुनाव निर्विरोध जीत चुकी हैं। महिला संगठन सचिव के लिए प्रियंका शार्व ने नामांकन किया तो किसी अन्य महिला ने उक्त पद के लिए नामांकन नहीं भरा। प्रियंका शार्व भी बंशीलाल साहू के पैनल की हैं। साहू समाज के जिलाध्यक्ष पद के लिए 18वां चुनाव साहू समाज जिलाध्यक्ष पद के लिए 18वीं बार चुनाव हुआ। पहली बार 1952 में शाहवाड़ा निवासी पीतांबर साहू जिलाध्यक्ष बने थे। सिर्फ 2019 में एक बार नरहरपुर की त्रिवेणी साहू चार महीनों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष चुनी गई थीं।


