चूरू में छाया घना कोहरा, 100मीटर से कम रही विजिबिलिटी:शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 4.4 डिग्री पहुंचा तापमान

चूरू में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में इसमें 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुबह के समय शहर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। हवाओं में गलन महसूस होने से लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सर्दी का एहसास हुआ। रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग देर तक गर्म कपड़ों में रहे।
कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने सुबह जल्दी उठने वाले दूध विक्रेताओं और अखबार हॉकरों को काफी परेशानी में डाला। सड़कों पर वाहन धीमी गति से रेंगते हुए दिखाई दिए। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी भागों में घना कोहरा छाने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि शेखावाटी क्षेत्र में 4 जनवरी के दौरान शीतलहर चल सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *