चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव में 26 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है।
सुसाइड से पहले का युवक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी पर मामा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा रहा है, और इसी के चलते जान देने की बात कह रहा है। शादी के 4 महीने बाद पत्नी-मामा में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ
वीडियो में युवक ने बताया कि उसकी शादी 10 महीने पहले हुई थी। शादी के 4 महीने बाद ही उसकी पत्नी और मामा के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसने इस बारे में अपनी सास और ससुर से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का ही पक्ष लिया। दोनों को सख्त सजा दिलाने की मांग की
युवक ने वीडियो में यह भी बताया कि उसका मामा 3 बच्चों का पिता है। उसने अपने मामा से हाथ जोड़कर पत्नी से दूर रहने का अनुरोध किया, लेकिन उसकी बात का दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। युवक ने कहा कि वह एक गरीब परिवार से है और उनके कुनबे में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। वह दोनों के संबंधों से बहुत आहत था, जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसने पुलिस प्रशासन से वीडियो के माध्यम से दोनों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। मौत के 2 दिन बाद वजह सामने आई
गौरतलब है कि 27 दिसंबर को इस युवक का शव गांव बछरारा के खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। 2 दिन बाद यह वीडियो सामने आने से युवक की मौत की वजह सामने आ पाई।


