चूरू में हाईवे पर दो ट्रोलों में आमने-सामने की भिड़ंत:एक ट्रोला पलटा, गंभीर घायल ड्राइवर हायर सेंटर रेफर; आवागमन बाधित

चूरू जिले के रतनगढ़ में बुधवार को मेगा हाईवे पर दो ट्रोले आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में ईंटों से भरा एक ट्रोला पलट गया, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। घटना में एक ट्रोले का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रणधीरसर पहाड़ी के पास हुई। पुलिस के अनुसार मेगा हाईवे पर दो ट्रोले की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंटों से भरा एक ट्रोला सड़क पर ही पलट गया, जबकि दूसरा खाली ट्रोला सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में शोभासर निवासी ट्रोला ड्राइवर बिजूराम जाट घायल हो गए। उन्हें पड़िहारा टोल की एंबुलेंस से रतनगढ़ के जालान जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिजूराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पड़िहारा टोल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *