चूरू में 5 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, शीतलहर जारी:स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां 10 तक बढ़ाई

चूरू में शीतलहर का प्रकोप जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला प्रशासन ने शीतलहर को देखते हुए स्कूली बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। पेड़-पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जम गईं। बुधवार शाम से ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुराना शुरू कर दिया था और देर रात तक घना कोहरा छा गया। बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कड़ाके की सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं और चाय की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा और शीत दिन दर्ज हो सकता है।
घने कोहरे के कारण ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *