सीकर से चूरू रेलवे ट्रैक पर यात्रियों को 4 जनवरी से 3 फरवरी तक कुछ समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। चूरू जंक्शन और सादुलपुर जंक्शन के बीच डबल रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, इस दौरान 4 ट्रेन रद्द रहेंगी और 3 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीनियर PRO कैप्टन शशि किरण के अनुसार चूरू-सादुलपुर रेलवे ट्रैक के डबलिंग से सीकर जिले के यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। ट्रैक डबलिंग से जो ट्रेनें प्रभावित होंगी, उनकी सूची इस प्रकार है:- 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द 54804. रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर(18जनवरी से 24जनवरी)54803. सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर(19जनवरी से 25जनवरी)74859। सीकर-चूरू डेमू पैसेंजर(20जनवरी से 24जनवरी)74860। चूरू-सीकर डेमू पैसेंजर(20जनवरी से 24जनवरी) 3 ट्रेनें आंशिक रद्द 54804. रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर(4जनवरी से 17जनवरी तक रेवाड़ी-लुहारू के बीच)74861. जयपुर-चुरू पैसेंजर(19जनवरी से 23जनवरी तक सीकर-चूरू के बीच)74862. चूरू-जयपुर पैसेंजर(20जनवरी से 24जनवरी तक चूरू-सीकर के बीच)


