अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रैवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया चेंबर कार्यालय रायपुर से संचालित होगी। मतदाता सूची से लेकर मतदान और मतगणना तक की सभी तारीखें तय कर दी गई हैं। प्रारंभिक मतदाता सूची 5 मार्च को प्रकाशित होगी। त्रुटि सुधार के लिए 6 से 8 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची 10 मार्च को जारी होगी। नामांकन पत्र 17 से 19 मार्च तक लिए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 मार्च तय की गई है। 22 से 24 मार्च तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निपटारा होगा। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 26 मार्च को जारी होगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 29 मार्च को किया जाएगा। बता दें कि मतदान 14 अप्रैल से 4 मई तक विभिन्न जिलों में होगा। 14 अप्रैल को कोरिया, एमसीबी, जीपीएम, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में मतदान होगा। बता दें कि मतगणना 6 और 7 मई को श्री गुजराती शाला भवन सेक्टर-4 देवेंद्र नगर रायपुर में होगी। परिणाम की घोषणा की बाद में जारी की जाएगी।


