चेक बाउंस मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर सिवनी-कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

सिवनी जिले की कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम और न्यायालय की ओर से जारी स्थायी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर ने मस्जिद चौक के पास होने की सूचना दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चेक बाउंस प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी फैव्याज खान (पिता सत्तार खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी काजी मोहल्ला सिवनी) रात्रि के समय छोटी मस्जिद चौक के आसपास घूम रहा है। दबिश देकर छोटी मस्जिद के पास आरोपी गिरफ्तार सूचना पर थाना स्तर पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर छोटी मस्जिद के पास से आरोपी फैव्याज खान को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस के मामले में न्यायालय की स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिसकी तामील से वह लंबे समय से बच रहा था। टीआई बोले-फरार अपराधियों पर कार्रवाई जारी थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार वानखेडे, सैनिक मोहम्मद वकील और सैनिक राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *