चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया:MI लगातार 13वें IPL सीजन में पहला मैच हारी; रचिन-गायकवाड की फिफ्टी, नूर को 4 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL-2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है। मुंबई की टीम लगातार 13वें सीजन में अपना पहला मैच हारी है। टीम को आखिरी बार 2012 में राजस्थान के खिलाफ जीत मिली थी। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। उसकी ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड (53 रन) और रचिन रवींद्र (नाबाद 65 रन) ने अर्धशतक बनाए। रवींद्र जडेजा ने 17 रन का योगदान दिया। मुंबई से डेब्यू कर रहे विग्नेश पुथुर ने 3 विकेट लिए। दीपक चाहर और विल जैक्स को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 31, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 और दीपक चाहर ने नाबाद 28 रन बनाए। नूर अहमद ने 4 विकेट झटके, जबकि खलील अहमद ने 3 विकेट लिए। नूर अहमद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच का स्कोरकार्ड रविवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया। पढ़ें मैच की खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *