गुना| कोतवाली पुलिस द्वारा एक साल पहले रतनश्री ज्वेलर के यहां से हुई सोने के चेन की ठगी की घटना का खुलासा कर दिया गया। टीआई ब्रजमोहन भदौरिया ने न सिर्फ छत्तसीगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि सोने की चेन भी बरामद कर ली। इस पर पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा के साथ ज्वेलर से एसपी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। उनकी ओर से पुलिस को 5 हजार रुपए की ईनामी राशि भी भेंट की गई।


