ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने आज सरकारी एलिमेंटरी स्मार्ट स्कूल, फैजपुरा सी ब्लॉक रंजीतएवेन्यू और स्कूल ऑफ एमिनेंस करमपुरा में कमर्शियल लैब, केमिस्ट्री लैब, बायो लैब, कमरों का निर्माण, नए टॉयलेट सेट और नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया। रिंटू ने कहा कि शिक्षा क्रांति अभियान की बदौलत सरकारी स्कूलों के शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिले हैं। इस मौके पर समाज सेवक रितेश शर्मा, को-ऑर्डिनेटर गुरप्रीत कटारिया, पार्षद बॉबी हंस आदि मौजूद रहे।


