अमृतसर | डीसी साक्षी साहनी के निर्देश में चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत खालसा कॉलेज की थियेटर टीम ने सेवा केंद्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को नशे से बर्बादी के बारे जागरूक किया। डीसी ने कहा कि सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की है। यह मुहिम तभी सफल हो सकती है जब आम लोग भी इसमें सहयोग करें। नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर गुर सिमरनजीत कौर, थियेटर टीम के सदस्य मौजूद रहे।


