अमृतसर | श्रेष्ठ कैडेट छात्रवृत्तियों के लिए एनसीसी कैडेटों को सम्मानित करने हेतु वर्ष सम्मान समारोह एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अमृतसर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर कुलप्रीत सिंह बावा ने की। इस अवसर पर कैडेट्स को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ कैडेट छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। जिसमें 24 पंजाब बटालियन एनसीसी से कैडेट मनप्रीत कौर, शहनाजदीप कौर, मुस्कान, सिमरप्रीत कौर, कशिश शर्मा, अंजली, जस्मीन कौर, अनुश शर्मा, अर्शप्रीत कौर, अर्शप्रीत सिंह, जस्मीन कौर और अभिषेक को सम्मानित किया गया।


