अमृतसर | गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा संचालित संस्था श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज सठियाला में 24 पंजाब बटालियन यूनिट के अंतर्गत एनसीसी इकाई ने कॉलेज इंचार्ज डॉ. हरसिमरन कौर के नेतृत्व में कॉलेज के निवर्तमान एनसीसी बैच 2022-25 के छात्रों के लिए विदाई पार्टी ‘उड़ान’ का आयोजन किया। विदाई समारोह में सिविल अस्पताल बाबा बकाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज भाटिया विशेष तौर से शामिल हुए। मुख्य मेहमानों का स्वागत डॉ. हरकिरण कौर और एनसीसी सहायक प्रोफेसर हीरा लाल ने किया।इस अवसर पर डॉ. हरकिरन कौर, हीरा लाल, करमबीर सिंह, हरप्रीत कौर, रूही अत्री मौजूद रहे।


