चैंपियनशिप में एमजीएम की टीम का बेहतरीन प्रदर्शन

बोकारो | बिहार के कैमूर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 17 से 22 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार की 26 टीमों ने भाग लिया था। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। वॉलीबॉल प्रशिक्षक मो. मोहसिन ने बताया कि ऐसी प्रतिस्पर्धाओं से बच्चों की खेल प्रतिभा निखरती है। इस मौके पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी और शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *