रांची | चैंबर भवन में मकर संक्रांति त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सभी सदस्यों ने तिलकूट, चूड़ा और घेवर का लुत्फ उठाया और एक-दूसरे को संक्रांति की बधाई दी। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने सदस्यों को नई ऊर्जा के साथ चैंबर के कार्यों में गति लाने का संकल्प दिलाया। चैंबर के फिल्म कला संस्कृति उप समिति चेयरमैन आनंद जालान के नेतृत्व में संगीत कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, आस्था किरण, सुनील सरावगी, संजय अखौरी, मुकेश अग्रवाल, पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, किशोर मंत्री व अन्य मौजूद थे।


