चैरिटेबल अस्पताल में लगा मेडिकल कैंप

लुधियाना| कलगीधर रोड स्थित कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डियों व जोड़ों का निशुल्क स्कैन कैंप लगाया। कैंप में डॉ. सुरेश रिंग ने 135 मरीजों की हड्डियों की फ्री स्कैन कर उन्हें दवाइयां दी। कैंप का शुभारंभ मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का द्वारा किया गया। अविनाश सिक्का ने कहा कि कलगीधर चैरिटेबल अस्पताल द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं वो कबीले तारीफ है और इससे आम जनता को फायदा मिल रहा है। डॉ. सुरेश रिंग ने कहा कि हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए हमें शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होने देनी चाहिए। इस मौके मनीष अरोड़ा, दीपक मिश्रा, हनी, सनी चावला आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *