बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने तार चोरी करने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टॉवर पर चढ़ कर तार चोरी करते वक्त इन आरोपियों की तीसरा साथी नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी उसको पिकअप गाडी से गिड़ा हॉस्पिटल लेकर आए वहां पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर मृतक को मोबाइल, चुराई तार, पिकअप गाडी समेत चोरी में उपयोग लिए जाने वाले सामान को जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार- यूपी सुलतानपुर निवासी रामतीर्थ पुत्र राजवंत हाल सीनियर इंजीनियर केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी (फतेहगढ़-3 ब्यावर ट्रांसमिशनल लाइट लाइन) ने गिड़ा थाने में 26 जनवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि केईसी इंटरनेशनल कंपनी एफ-3 बीटीएल ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। यह लाइन भारत सरकार के केंद्रीय लाइट प्राधिकरण की ओर से स्टरलाइट कंपनी को एलॉट की गई है। महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण कार्य कार्य हमारी ओर से किया जा रहा है। एफ-3 बीटीएल लाइन के सेक्शन काम पूरा हो चुका है। जिसमें टांवर संख्या 32/6 पर 23-24 जनवरी की रात को चोरों ने लाइट लाइनें काट ली। 50 मीटर तार चोरी कर ले गए। करीब 350 मीटर तार, सस्पेंशन फिटिंग, इंसुलेटर एवं 7 स्पेसर क्षतिग्रस्त कर दिए। जिसकी अनुमानित कीमत 1.65 लाख रुपए है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- गिड़ा थानाधिकारी दलपतसिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने गिड़ा, खोखसर, परेऊ व सबंधित हल्का इलाको में गहन तलाश की गई। जाच के दौरान सामने आया कि 23-24 की रात को आरोपी तनवीरसिंह उर्फ कमलेश पुत्र निंबाराम निवासी उतरणी, गिड़ा, खुशहाल पुत्र मोहनलाल निवासी बालोतरा आसैर मुकेश पुत्र पदमाराम निवासी परेऊ गांव परेऊ इलाके में फतेहगढ़-3 लाइट लाइनों के टॉवर पर तार चोरी करते वक्त आरोपी मुकेश टॉवर से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शामिल आरोपी तनवीरसिंह एवं खुशहाल दोनो मृतक मुकेश को पिकअप में डालकर सीएचसी हॉस्पिटल गिड़ा लाए। वहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों आरोपी पिकअप लेकर भाग गए। मृतक का मोबाइल, चुराया माल और पिकअप की बरामद पुलिस ने तकनीकी और सूचना के आधार पर खुलासा करते हुए आरोपी तनवीरसिंह उर्फ कमलेश एवं खुशहाल को डिटेन किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अविध आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में उपयोग में ली गई पिकअप, मृतक मुकेश का मोबाइल, चोरी किए गए लाइट तार, टांवर पर चढ़ने के लिए उपयोग में ली गई रस्सी, तार को गलाने वाला केमिकल, लोहे का कट्टर बरामद किया है। दोनों आरेापियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।


