चोरी करने आए बेटे के दोस्त ने ही की थी महिला की हत्या

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सदर के अधीन आते विजय नगर बटाला रोड में बीते दिनों 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुनीता की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। बुजुर्ग महिला की हत्या उसके बेटे के दोस्त ने ही की थी। आरोपी की पहचान तीक्ष्ण सूद निवासी अमन एवेन्यू लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी अपने ही दोस्त के घर में चोरी करने के लिए पहुंचा था। चोरी करते हुए बुजुर्ग महिला ने देख लिया था। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के बारे में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी घर का कोना-कोना जानता था । वह अपने दोस्त अंकुर महाजन के घर पर अक्सर आता जाता रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी लुधियाना में कोस्मेटिक की दुकान करता है। उन्होंने बताया कि अंकुर महाजन निवासी विजय नगर बटाला रोड ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को वह रात 8.20 बजे के करीब अपने दोस्त के साथ घर पर काम से लौटा था। वह जब घर पहुंचा तो देखा कि घर का बाहर का मेन दरवाजा खुला हुआ था और ड्राईंग रूम में उसकी मां की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले पर निशान पड़े हुए थे। इसके साथ घर में लोहे की अलमारी में से सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आस-पास के सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें आरोपी तीक्षण सूद दिखा। पुलिस ने अन्य पहलुओं पर भी जांच की तो उसी की शमूलियत सामने आई। 29 अप्रैल को वह उसके घर पर चोरी करने के लिए पहुंचा तो उसकी मां ने उसे देख लिया। तो उसने हत्या कर दी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *