चोरी का आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम हमला कर गाड़ी मंे की थी तोड़फोड़, शांतिभंग में 3 गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में रविवार को एक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपांे में वायरल होता रहा। वायरल वीडियो के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सुरेशिया में पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने लाठियां बरसाईं और युवक पत्थर लेकर दौड़े। इसके बाद पुलिस जीप के पर्दे फाड़ते हुए तोड़फोड़ की। वीडियो में एक युवती खुद के कपड़े फाड़ती नजर आई। इस मामले में घायल हुए हेड कांस्टेबल विजय सिंह, लायक सिंह, कांस्टेबल भीम सिंह व ड्राइवर कांस्टेबल आंनद कुमार जिला अस्पताल मंे भर्ती है। सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को शांतिभंग के आरोप में सुदामा पुत्र लालचंद बावरी, राजकुमार पुत्र मनोज कुमार व साजन पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। घायल पुलिसकर्मियों की इंजरी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस संबंध मंे दर्ज मुकदमे मंे आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। गौरतलब है कि सुरेशिया पुलिस चौकी में 28 फरवरी को वार्ड नंबर 42 की निवासी कालो पत्नी प्रवीण सोनी ने घर में रखे गुल्लक से डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले की जांच के लिए 1 मार्च को हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह, कॉन्स्टेबल बलेंद्र कुमार और चेतन राम वार्ड नंबर 56 पहुंचे थे। जांच के दौरान चोरी की वारदात में विशाल बावरी के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस जब विशाल के घर पहुंची और उससे पूछताछ करने लगी, तभी वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। इस बीच हमले में हेड कांस्टेबल विजय सिंह का हाथ फ्रेक्चर हो गया था जबकि लायक सिंह की वर्दी फट गई। इस संबंध मेंपुलिस ने विशाल बावरी, सूरज बावरी, आशा देवी, लल्ला बिहारी, जमना, साजन, राजकुमार, सपना, दलीप, पूनम समेत 21 लोगों को नामजद कर अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *