चोरी का कोयला परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

भास्कर न्यूज | बसदेई बसदेई चौकी पुलिस ने 23 जनवरी को चोरी के कोयले के अवैध परिवहन का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमुसी की ओर से एक बिना नंबर का ट्रैक्टर चोरी का पत्थर-कोयला लोड कर ग्राम रगदा की ओर आ रहा है। कार्रवाई कर पुलिस ने ग्राम रगदा क्षेत्र में घेराबंदी की और कुसमुसी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को रुकवाया। जांच के दौरान ट्रैक्टर में पत्थर-कोयला लोड पाया गया। पुलिस ने कोयले से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे पर चालक बेला राजवाड़े पिता राय उम्र 31 वर्ष और संजय राजवाड़े पिता सरजू प्रसाद उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम रगदा, कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया कोयले के चोरी का होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई कर 2 टन पत्थर कोयला, जिसकी कीमत 10 हजार आंकी गई है, और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भास्करपारा ओपन कास्ट माइंस से कोयला चोरी कर बिक्री के लिए ला रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *