रांची | स्कूटी चोरी कर जा रहे दो चोरों को धुर्वा थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में हटिया निवासी करण प्रसाद और चापा टोली निवासी मिलन डोडराई शामिल हैं। दोनों ने चोरी की स्कूटी में फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखा था। इनके विरुद्ध धुर्वा थाना में दारोगा लव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार, 28 दिसंबर को 7.30 बजे शाम में सिठियो रोड स्वर्णरेखा नदी पुल के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान बिना हेलमेट के स्कूटी जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा। दोनों पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा। जब स्कूटी के कागजात के संबंध में उनसे पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि स्कूटी कुछ दिन पहले तुपुदाना चौक से उन लोगों ने चोरी की थी। जिसका नंबर प्लेट बदल कर वे लोग चला रहे थे। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस थाने ले आई और चोरी की स्कूटी को भी जब्त कर लिया।


