चोरी के मामले में फरार आरोपी 2 साल बाद काबू

लुधियाना| टिब्बा थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र राम सरूप, निवासी हरदोई के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ साल 2021 में दोपहिया वाहन चोरी का केस दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन अदालत में पेशियों के दौरान वह फरार हो गया और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि अनिल कुमार चंदर लोक कॉलोनी में छिपा हुआ है। इसके बाद दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इससे चोरी के नेटवर्क के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *