चोरी के मामले में 4 महिलाएं गिरफ्तार:केबिन का गेट और डीपी का कॉपर तार चुराने का मामला, हिरन मगरी थाना पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर की हिरन मगरी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए कालबेलिया महिला गैंग की 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी महिला कमला कालबेलिया पत्नी गणेश निवासी प्रतापनगर चौराहा, नीतू कालबेलिया पत्नी विक्रम निवासी प्रतापनगर चौराहा, शकीला कालबेलिया पत्नी राहुल निवासी प्रतापनगर चौराहा और मीरा कालबेलिया पत्नी आकाश निवासी प्रतापनगर चौराहा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी दीपक सिंह ने 10 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 9 जनवरी की आधी रात को 4 से 5 महिलाएं उसके सेक्टर 4 स्थित केबिन का गेट चोरी करने की नियत से तोड़ रही थी। उन्होंने आसपास खड़े ठेलों को भी तोड़ने का प्रयास किया। पास ही लगी बीएसएनएल की डीपी में से कॉपर की तार और अन्य सामग्री चोरी कर ले गई। ये महिलाएं आए दिन इस क्षेत्र में रेकी करती नजर आती है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू की। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने इनका पता लगाया और इनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *