चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भास्कर न्यूज | चतरा चतरा पुलिस ने मंगलवार को चोरी के समान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में शहर के बुचीडाड़ी मोहल्ला निवासी कृष्णा रविदास का पुत्र अमित कुमार, ओमप्रकाश ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार तथा रुपलाल रविदास का पुत्र रोहन कुमार का नाम शामिल है। इनके पास से चोरी की एक बाइक व बर्तन बरामद किया गया है। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बीते 18-19 की रात शहर से सटे पकरिया में स्थित एक मंदिर सह सत्संग केंद्र में चोरी की घटना हुई थी। घटना के उद्भेदन के लिए सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुमार गौतम के नेतृत्व में एक कमिटी का गठन किया गया था। गठित कमिटी ने छापेमारी अभियान चला कर उपरोक्त चोरों को मंदिर से चोरी हुई बर्तन व अन्य सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध सदर थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद गिरफ्तार तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *