भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना डी-डिवीजन की पुलिस ने चोरी के स्कूटी और 3 मोबाइल सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वाल्मीकि कटड़ा खजाना के रहने वाले जतिन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वीरवार को गश्त के दौरान गौशाला रोड नजदीक स्कूटी सवार युवक को रोका। तालाशी लेने पर उसके पास से 3 मोबाइल बरामद किया। स्कूटी भी चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को चेतावनी दी कि आगे से ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


