चोर ने बाइक की डिक्की से निकाले दो लाख रुपए:गिरिडीह में भतीजी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपए, बाइक सवार बदमाश फरार

गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। घुटिया पैसरा के रहने वाले दशरथ मंडल अपनी भतीजी की शादी के लिए बैंक से पैसे निकालकर ला रहे थे। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से 1.5 लाख और एसबीआई से 50 हजार रुपए निकाले थे। पैसों को बाइक की डिक्की में रखकर वे घर लौट रहे थे। काला रोड स्थित रांची मेडिकल के पास वे कुछ काम के लिए रुके। पास खड़ी बाइक से भाग निकला आरोपी इसी दौरान एक युवक पैदल चलकर उनकी बाइक के पास आया। उसने डिक्की खोलकर पैसे निकाल लिए। पीड़ित जब तक समझ पाते, आरोपी पास में खड़ी दूसरी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूरी जानकारी ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *