‘चोला’ के प्रमोशन के लिए गाजियाबाद पहुंचे निर्देशक अतुल गर्ग:बोले- मन की शांति के लिए अपनी शक्ति को पहचानना जरूरी

हाल ही में गोवा में आयोजित 55अवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी क्रांतिकारी फ़िल्म चोला का ट्रेलर लॉन्च करने वाले डायरेक्टर अतुल गर्ग रविवार को राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में पहुंचे। जहां उनका सोसायटी के लोगों ने भव्य स्वागत किया। अतुल गर्ग आरडब्लूए के पूर्व महासचिव आरके गर्ग के छोटे भाई हैं। फूल माला पहनाकर किया स्वागत रविवार को जब वह अपने बड़े भाई आर के गर्ग से मिलने पहुंचे तब उनका गौरव बंसल,अश्वनी , किंशुक बंसल ने बुके देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डायरेक्टर अतुल गर्ग से हुई बातचीत में उन्होंने फ़िल्म ‘चोला’ के बारे में बताया कि इस फ़िल्म की नैतिक कहानी है कि आत्मिक शांति के लिए अंदरूनी शक्ति को पहचानना ज़रूरी है। भगवा वस्त्र धारण करने की ज़रूरत नहीं है। यह फ़िल्म एक ऐसे युवा प्रोफ़ेसर की कहानी है जो आत्मिक शांति के लिए एक बाबा के आश्रम में शरण लेता है और भगवा चोला धारण करता है। हालांकि, उसे शांति नहीं मिलती और उसका मन भटकता रहता है। तब आश्रम के बाबा उसे बताते हैं कि आत्मिक शांति के लिए अंदरूनी शक्ति को पहचानना ज़रूरी है। इस फिल्म ने गहराई से प्रभावित किया ‘चोला’ फ़िल्म में मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार और हिंसा को दिखाने के तरीके को चुनौती दी गई है। इस फ़िल्म ने मुझे गहराई से प्रभावित किया और अपनी खुद की विचार प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा अतुल गर्ग कश्मीर, आम्रपाली और आम्रपाली-2 फ़िल्म भी बना चुके हैं। इन फिल्मो ने भी क़ाफी सुर्खियां बटोरी थीं। अतुल गर्ग सामाजिक कुरीतियों पर फ़िल्म बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *