कुड़ू | प्रखंड के बहुदेशीय भवन में झारखंड राज्य दफादार चौकीदार लोहरदगा जिला और कुड़ू प्रखंड संघ के नेतृत्व में दफादार चौकीदार पंचायत के नाम से संगठन बनाने वाले पूर्व सांसद दिवंगत राम अवधेश सिंह का पुण्य तिथि मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह, लोहरदगा जिला अध्यक्ष शमशुल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार राम सहित सभी चौकीदारों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर जिलाध्यक्ष समसुल अंसारी ने कहा कि दिवंगत राम अवधेश सिंह जी संयुक्त बिहार झारखंड के चौकीदारों के मसीहा बन कर 23 मार्च 1967 को चौकीदारों का संगठन बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के नाम से बनाए। झारखंड राज्य अलग होने पर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत झारखंड के नाम से जाने जाते हैं। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने कहा दिवंगत राम अवधेश सिंह ने चौकीदारों की हितों की रक्षा के बड़े पैमाने पर आंदोलन कर बिहार सरकार चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाया। इसके लिए झारखंड राज्य वफादार चौकीदार पंचायत आंदोलन करने को मजबूर किया है। मौके पर मालती देवी, सुफ़ेदा खातून, दुर्गा महली, हकीबुल अंसारी, प्रभुदलाय मिंज, कलेश्वर महली, कलेश्वर लोहरा, मिथलेश यादव, वर्षा उरांव, पूनम उरांव, शेख नेज़ाम, शेरा, भुवनेश्वर, रफीक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।


