चौकीदार पर चाकू से हमला करने वाली युवती गिरफ्तार:सतना में फोन करने के लिए मोबाइन नहीं देने पर किया हमला, 25 दिन बाद पकड़ाई

सतना के सेमरिया चौक स्थित टाउन हॉल में चौकीदार से मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। 22 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे 60 वर्षीय चौकीदार रामसुख प्यासी ड्यूटी पर थे, तभी एक युवती उनके पास आई और घर पर जरूरी फोन करने के बहाने मोबाइल मांगा। मोबाइल देने से इनकार पर हमला चौकीदार द्वारा मोबाइल देने से मना करने पर युवती ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह चौकीदार का मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गई। हमले में घायल रामसुख प्यासी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा रेफर किया गया। 25 दिन बाद आरोपी युवती गिरफ्तार कोलगवां पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 109 (1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। करीब 25 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी युवती लाली उर्फ लल्ली (20), निवासी राजेंद्र नगर गली नंबर-1, सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *