चौक स्टेडियम में विधायक खेल प्रतियोगिता संपन्न:डॉ. नीरज बोरा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, लखनऊ के तत्वावधान में चौक स्टेडियम में शहर उत्तरी विधानसभा स्तरीय विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। इसमें सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसी विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया। डॉ. बोरा ने तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता प्रभारी एवं युवा खेल अधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी सांसद खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे ज़ोन और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपना प्रदर्शन करेंगे। 1500 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम हासिल किया एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 400 मीटर दौड़ में सौरभ मिश्रा प्रथम, सचिन द्वितीय और चंद्रशेखर तृतीय रहे। 800 मीटर में सोनम ने प्रथम, आरसी खान ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, अनमोल भल्ला द्वितीय और आर्य मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में दीपांशु ने 38.85 मीटर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राहुल द्वितीय और आरोहण सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दीपा प्रथम और महक दुबे द्वितीय रहीं। शॉटपुट में रोहल यादव प्रथम, नमन द्वितीय और रितेश राय तृतीय स्थान पर रहे। खिताब लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने जीता टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल सीनियर बालिका वर्ग का खिताब लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने जीता। जूनियर बालिका वर्ग में चौक स्टेडियम की टीम प्रथम रही। बालक सीनियर वर्ग में खदरा और जूनियर वर्ग में चौक की टीम ने बाजी मारी। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में चौक स्टेडियम और जूनियर बालक वर्ग में अलीगंज की टीम विजेता बनी। बालिका सीनियर वर्ग में सेवन वंडर तथा जूनियर वर्ग में चौक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल के लिए सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीमों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *