जालंधर | चौगिट्टी में पार्क के सामने वाली सड़क का बुरा हाल हैं। इस सड़क पर मैनहोल से सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो गया है। यहां तक कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कोहरे में हादसे का खतरा भी बना है। इसके लिए लोगों ने निगम में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई हल नहीं हो सका। -सुरिंदर, चौगिट्टी


