चौगिट्टी फ्लाईओवर पर हादसा…तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चार घंटे लगा लंबा जाम

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर से लुधियाना की तरफ जाते हुए चौगिट्टी फ्लाईओवर के ऊपर और लद्देवाली फ्लाईओवर के सामने हाईवे पर शनिवार दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गया। हादसे से तकरीबन चार घंटे तक तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। पिकअप चालक के अनुसार, वे अपनी गति के हिसाब से चल रहे थे। एकदम से कार ने उन्हें कट मारा। कोई बड़ा हादसा न हो, इसलिए उन्होंने अपने वाहन को साइड पर करने की कोशिश की। इस दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। शाम चार बजे के बाद जाकर ट्रैफिक खुल सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फ्लाईओवर पर हर दूसरे दिन कोई न कोई वाहन पलट रहा है और एक्सीडेंट हो रहे हैं, जिससे लोग परेशान होते हैं। हाईवे पर वाहन पलटने से गुरु नानकपुरा फाटक और बीएसएफ चौक में भी जाम लग गया, क्योंकि जिन लोगों को पीएपी होते हुए शहर में दाखिल हो रहे थे। उन्होंने गुरु नानकपुरा फाटक का इस्तेमाल किया, जिस कारण दोनों तरफ की ट्रैफिक करीब एक घंटे तक चींटी की चाल चलती रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *