चौगिट्टी फ्लाईओवर से उतरती दो कारें टकराईं

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर-अमृतसर हाईवे पर चार ऐसे फ्लाईओवर हैं, जहां उतरते वक्त जगह कम होने से हादसे हो रहे हैं। पीएपी से उतरते वक्त बीबीएमबी ग्रिड के सामने वाला फ्लाईओवर, चौगिट्टी, लम्मा पिंड और पठानकोट चौक फ्लाईओवर फोर लेन हैं। एक हिस्से की लेन टू लेन है। जब तेज गति से वाहन नीचे उतरते हैं तो फोर लेन पर वाहन आपस में टकरा जाते हैं। शनिवार को भी चौगिट्टी फ्लाईओवर से उतरते वक्त दो कारें आपस में टकरा गई। इसके बाद अमृतसर से जालंधर की तरफ आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर लगे जाम में फंस गए। लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंचे एसएसएफ के एएसआई सतपाल सिंह, कांस्टेबल गगनदीप सिंह ने हादसा ग्रस्त वाहनों को साइड पर करवाया और ट्रैफिक को चलाया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक घंटा लग गया। फ्लाईओवर जल्द चौड़े ​किए जाएं ताकि कीमती जानें बच सकें गुरु गोबिंद सिंह एनक्लेव के रवि सभ्रवाल ने बताया कि फ्लाईओवर के कारण अक्सर हादसे होते हैं। 3 दिन पहले भी एक भार ढोने वाला वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया था। वह टू लेन से जब फोर लेन पर आया तो गति तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गया। लोग तो अब इसे हादसों वाला फ्लाईओवर भी ​कहने लगे हैं। बीते दिनों नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने यहां सर्वे भी किया था। पाया कि फ्लाईओवर को चौड़ा करने की जरूरत है लेकिन इस दिशा में काम नहीं किया जा रहा। अपील है कि जल्द इस पर काम हो ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *