सवाई माधोपुर पुलिस के 5 कॉन्स्टेबल को शिकायत के आधार पर लाइन हाजिर किया है। इसे लेकर SP ममता गुप्ता ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में SP ममता गुप्ता ने बताया कि मुकेश चौधरी कॉन्स्टेबल भगवतगढ़ चौकी पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, दशरथ कॉन्स्टेबल पुलिस चौकी शिवाड़ पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, बजरंग लाल कॉन्स्टेबल पुलिस चौकी ईसरदा, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, अब्दुल कलाम कॉन्स्टेबल पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, देशराज चौधरी कॉन्स्टेबल पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा को लाइन हाजिर किया है। SP गुप्ता ने आदेश सभी कॉन्स्टेबल्स को लाइन हाजिर करने का कारण शिकायत बताया है। आगामी आदेश तक सभी कॉन्स्टेबल को अपनी हाजरी रिजर्व पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में देनी होगी। आपको बता दें कि ये पांचों कॉन्स्टेबल पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा में पदस्थापित है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले SP ममता गुप्ता ने अवैध बजरी परिवहन में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत पाए जाने पर कार्रवाई की थी। SP ममता गुप्ता DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) प्रभारी सहित पूरी टीम को भी अवैध बजरी परिवहन में मिलीभगत के चलते लाइन हाजिर कर चुकी है। जिसके बाद अब फिर SP ममता गुप्ता ने सख्ती दिखाते हुए 5 कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की है।


