भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बावजूद आवारा एवं पागल कुत्तों को लेकर कोई प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते चौथ का बरवाड़ा में बुधवार को पागल कुत्तों ने 25 से अधिक लोगों को काट लिया। जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए घायल लोग आए। इस बारे में ग्राम पंचायत प्रशासन एवं तहसील प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से सभी परेशान है। चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक नरसी मीणा ने बताया कि चौथ माता मार्ग एवं अन्य स्थानों पर पागल कुत्ते के काटने से स्वास्थ्य केंद्र में करीब 25 से अधिक मरीज आ गए। ऐसे में सभी को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। अधिक संख्या में मरीज आने के कारण अब रेबीज के इंजेक्शन भी सीमित मात्रा में बच्चे हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन का अवगत कराया गया है। यदि पागल कुत्तों को पकड़ नहीं गया तो और अधिक मरीज स्वास्थ्य केंद्र में आएंगे तथा इंजेक्शन नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


