चौथ माता लक्खी मेले में आएंगे 8 लाख श्रद्धालु:चौथ का बरवाड़ा कस्बे में 5 जनवरी से होगी शुरुआत, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में हर साल लगने वाला चौथ माता का लक्खी मेला 5 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक आयोजित होगा। मेले में 7 दिनों के दौरान 8 लाख से अधिक भक्त चौथ चौथ माता के दर्शनों के लिए आएंगे। ऐसे में मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बुधवार को पंचायत समिति सभागार में एसडीएम जोगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एसडीएम बोले, भक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि बैठक में एसडीएम में सभी कर्मचारियों अधिकारियों से कहा कि मेले में यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था सर्वोपरि है। जिसे लेकर सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जाए। इस दौरान सभी विभागों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सबसे पहले ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा द्वारा पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी अशोक शर्मा एवं मुकेश गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था ग्राम पंचायत की रहेगी। ऐसे में मेला अवधि में किसी भी साधन को कस्बे के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इसी तरह एसडीएम ने मेले में पानी एवं बिजली की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश जारी करते हुए समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के आदेश दिए। बैठक में तहसीलदार नीरज सिंह ने मुख्य रास्तों पर अतिक्रमण नहीं होने देने और अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आए। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर विकास अधिकारी इंद्रराज मीणा ने मेला व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। चौथ माता मंदिर ट्रस्ट के मंत्री श्रीदास सिंह एडवोकेट ने बताया कि के ऊपर एवं अन्य स्थानों पर छाया एवं पानी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। भक्तों की सुविधाओं के लिए चौथ माता मंदिर ट्रस्ट धर्मशाला में भी व्यवस्थाएं की गई है। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसडीएम जोगेंद्र सिंह ने सभी विभागों के लोगों से आपसी सामंजस्य के साथ मेरा लगवाने और यात्रियों के लिए हर संभव व्यवस्था किए जाने की बात कही। इनपुट- दिलराज मीणा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *